फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आप सांसद संजय सिंह बोले- आजम की गिरफ्तारी अत्याचार की पराकाष्ठा, कानून और कोर्ट का कोई मतलब नहीं

Sun, 01 Nov 2026 05:15 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

आप सांसद संजय सिंह ने अमित शाह के अंगद के पैर वाले बयान पर अवधी में पलटवार करते हुए कहा कि अवध रावण की लंका नहीं है। वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि आप इंडिया ब्लॉक में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आजम खान की रिहाई के तुरंत बाद ईडी की गिरफ्तारी को अत्याचार की पराकाष्ठा बताया। रविवार को गृह जनपद पहुंचे संजय सिंह ने निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि अब कानून और अदालत के आदेशों का कोई मतलब नहीं रह गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजम खान को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली, लेकिन रिहाई के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी की गिरफ्तारी से पहले सम्मन, पूछताछ और कारण बताने की प्रक्रिया होती है, जिसका पालन नहीं किया गया।

अमित शाह के अंगद के पैर वाले बयान पर अवधी में पलटवार करते हुए कहा कि अवध रावण की लंका नहीं है। अंगद ने पैर रावण की लंका में जमाया था, इसलिए भाजपा वालों को वहीं जाकर पैर जमाना चाहिए।
विज्ञापन


दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल न होने पर उन्होंने कहा कि आप गठबंधन का हिस्सा नहीं है और अपनी लड़ाई सड़क व संसद में लड़ रही है। संजय सिंह ने ज्ञानेश कुमार पर 13.37 करोड़ वोटों की चोरी का आरोप लगाते हुए इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और रोहिंग्या घुसपैठियों के आंकड़े सार्वजनिक करने की भी चुनौती दी।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें