फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर चार से अधिक लोग मिले तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
21. सुल्तानपुर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में व्यपारी को संबोधित करतीं डीएम। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अनलॉक वन में किसी दुकान पर चार से अधिक ग्राहकों के मिलने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। दुकानदारों को अनलॉक वन के नियमों का हरहाल में पालन करना होगा। बृहस्पतिवार को डीएम व एसपी ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में व्यापारियों के साथ संवाद किया।
विज्ञापन

डीएम ने व्यापारियों को शासन व प्रशासन की ओर से दुकान के संबंध में जारी निर्देशों को अवगत कराया। डीएम सी. इंदुमती ने कहा कि अगले 15 दिन जिले के लिए चुनौतीपूर्ण हैं। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी नियमों का पालन व्यापारियों को करना होगा। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। दुकान पर बिना मास्क के पहुंचने वाले ग्राहकों को सामान नहीं देने की भी हिदायत दी। डीएम ने सभागार में मौजूद व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने 30 जून तक लागू लॉकडाउन में व्यापारियों का सहयोग मांगा। इसे सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि प्रत्येक दुकान पर मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन का अनुपालन किया जाना चाहिए। इस मौके पर अधिकारियों के साथ शहर के व्यापारी मौजूद रहे।
अनलॉक वन में धार्मिक स्थलों पर कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम व एसपी ने धर्म गुरुओं से सहयोग मांगा। कलेक्ट्रेट में धर्म गुरुओं के साथ बैठक करते हुए उन्हें शासन के नियमों की जानकारी दी गई। नियमों का अनुपालन कराने की अपेक्षा दोनों अधिकारियों ने की। जिलाधिकारी ने धर्मगुरुओं से कहा कि महामारी के संक्रमण का खतरा अभी बना है। 15 दिन तक सुरक्षा के उपाय से लोग सुरक्षित हो सकेंगे। डीएम ने धर्म गुुरुओं से धर्मग्रंथों का हवाला देते हुए जनता से अपील करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

उन्होंने धर्म गुरुओं को अपने समाज का बड़ा प्रभावी व्यक्ति बताया। इस दौरान धार्मिक स्थलों में प्रसाद वितरण, तिलक नहीं लगाने व प्रतीक चिह्नों का स्पर्श नहीं करने की अपील की। धर्म स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सुरक्षा के उपायों की जानकारी ऑडियो से प्रसारित करने का भी अनुुुरोध किया। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने धर्मगुरुओं से समाज की सुरक्षा की अपील की। कहा कि इसके पहले भी धर्म गुरुओं का सहयोग मिलता रहा है। इस मौके पर विभिन्न धर्म के धर्म गुरुओं के साथ संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें