फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन चौपाल में केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलतानपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के सुल्तानपुर जनपद में स्थित गांवों में ऑनलाइन चौपाल के जरिए ग्रामीणों से बात की। हालांकि चार गांवों में आयोजित चौपाल में नेटवर्क की खराबी की वजह से दो गांवों के ग्रामीणों से बात नहीं हो सकी। इसकी वजह से ग्रामीणों को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन

बल्दीराय क्षेत्र के न्याय पंचायत तौधिकपुर, सोरॉव, डीह, व कॉपा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ई चौपाल लगाने का निर्देश दिया था। उनके निर्देश पर मंगलवार को सुबह मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स समेत कई अधिकारी गांव पहुंचे।
ऑनलाइन बातचीत में जरईकलां गांव निवासी दुल्ली ने स्क्रीन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को देखते हुए कहा दीदी नमस्ते। मंत्री ने उनका हालचाल पूछते हुए समस्या पूछा। इस पर दुल्ली ने आवास की मांग की तो मंत्री ने एक वर्ष आवास मिलने की बात बताकर उन्हें मनाकर दिया।
विज्ञापन

इसी तरह मंत्री से अधिकांश महिलाओं ने आवास की मांग की। जरूरतमंदों को आवास दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को जांच कर उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। दो गांव जरईकलां के 36 चयनित लोगों से मंत्री ने हालचाल पूछते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया।
नेटवर्क खराबी की वजह से कांपा व डीह गांव के लोग मंत्री से बात नहीं कर सके। दोनों गांवों के लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इस मौके पर सीडीओ अतुल वत्स, डीसी मनरेगा विनय श्रीवास्तव, डीडीओ डीआर विश्वकर्मा, बीडीओ बल्दीराय अंजलि सरोज समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें