फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 16 लोको पायलटों के ट्रांसफर पर यूनियन ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Sep 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लोको लॉबी के सामने प्रदर्शन करते लोको पायलट।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लोको लॉबी के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद डीआरएम को संबोधित ज्ञापन चीफ क्रू कंट्रोलर महेंद्र कुमार को दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नार्दर्न रेलवे इंप्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री तुलसीराम यादव ने कहा कि सुल्तानपुर के 16 लोको पायलटों का बिना किसी पूर्व सूचना के ट्रांसफर कर दिया गया है। इस समय रनिंग स्टॉफ के बच्चों की पढ़ाई का समय चल रहा है। ऐसे समय में स्थानांतरण करने से बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने मांग किया कि स्थानांतरण से पहले लोको पायलटों की पदोन्नति सूची जारी की जाय।
इस मौके पर अखिल भारतीय लोको रनिंग स्टॉफ के शाखा मंत्री एसी मौर्य, युवा संयोजक राकेश मणि यादव, रवींद्र यादव, इंद्रजीत कुमार, नवीन सिंह, अमित केशरी समेत कई लोको पायलट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें