फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे बाघराय व कुतुबुद्दीनपुर में रेलवे लाइन पर बनेंगे अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया विकास खंड के पूरे बाघराय (रमउ का पूरा) व कूरेभार के कुतुबुद्दीनपुर में स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनेंगे। सांसद के प्रयास से इसकी कवायद शुरू हो गई है। ग्रामीणों की मांग व सांसद मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों व रेलवे के इंजीनियरों ने मौके का निरीक्षण किया है। निरीक्षण में अंडरपास की जरूरत पाई है। अंडरपास बनने से दोनों क्षेत्रों के करीब पांच हजार लोगों को आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड को फास्ट ट्रैक बनाने के चल रहे कार्य को देखते हुए रेलवे ने अपनी कई क्रॉसिंग को बंद करने का निर्णय लिया है। इसी तरह प्रयागराज-अयोध्या के ट्रैक पर कई क्रॉसिंग को बंद करने की तैयारी चल रही है। रेलवे के इस निर्णय में भदैंया के पूरे बाघराय (रमउ का पूरा) स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 67 सी भी शामिल है।
इसकी जानकारी मिलने पर गांव के सुरेंद्र कुमार मिश्र ने सांसद मेनका गांधी से प्रकरण को अवगत कराया था। उनका कहना है कि क्रॉसिंग बंद होने से स्थानीय लोगों की आवाजाही में बड़ी समस्या हो जाएगी। समस्या को देखते हुए सांसद ने रेलवे के अधिकारियों से बात करते हुए अंडरपास बनाने को कहा है।
विज्ञापन

सांसद के प्रयास से सोमवार को अंडरपास की जरूरत को भांपने के लिए रेलवे के इंजीनियर व मुख्य राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार भी टीम के साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान रमऊ का पूरा क्रॉसिंग पर अंडरपास की जरूरत पाई गई है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन ने राजस्व कर्मियों को अंडरपास निर्माण के लिए जमीन का बंदोबस्त करने का निर्देश दिया है। कहा कि जल्द ही जिला प्रशासन की ओर से इसका प्रस्ताव रेलवे को भेज दिया जाएगा।
इसी तरह कूरेभार के कुतुबुद्दीनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर भी अंडरपास की जरूरत पाई गई है। जिला प्रशासन ने कुतुबुद्दीनपुर रेलवे क्रॉसिंग का भी निरीक्षण कर संस्तुति समेत पत्र रेलवे को भेजने का कहा है। दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण होने से क्षेत्र के करीब पांच हजार लोगों को आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि निरीक्षण एसडीएम लंभुआ राम अवतार, रेलवे के मंडल सहायक अभियंता ललित कुमार, बनवारीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें