फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भूमिगत केबल जला, दो उपकेंद्र ठप, 150 गांवों की बिजली गुल

Sat, 11 Jul 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर/धम्मौर। पयागीपुर स्थित पारेषण उपकेंद्र से पकड़ी और धम्मौर उपकेंद्रों को जाने वाली एचटी लाइन का भूमिगत केबल शुक्रवार देर रात अहिमाने (जोगीवीर) के पास जलने से बिजली संकट खड़ा हो गया। दोनों उपकेंद्र ठप होने से करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उमसभरी गर्मी में लगभग 75 हजार से अधिक आबादी पूरी रात और शनिवार दिनभर बिजली के लिए परेशान रही।
विज्ञापन

शुक्रवार रात एक बजे बारिश के दौरान गभड़िया नाले के पास भूमिगत केबल में नमी पहुंचने से शॉर्ट सर्किट हो गया। केबल जलने से पकड़ी व धम्मौर उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। रात में बारिश होने से कर्मी फाॅल्ट का सटीक स्थान नहीं तलाश सके। शनिवार सुबह पारेषण निगम और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने क्षतिग्रस्त केबल बॉक्स की मरम्मत शुरू की, लेकिन शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिससे पकड़ी, उतुरी, बालमपुर, भाईं, लौहर, लखनपुर समेत करीब 150 गांवों पर पड़ा। पेयजल संकट गहरा गया और इनवर्टर जवाब दे गए। जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि भूमिगत केबल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें