फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खड़े टैंकर से भिड़ा बेकाबू कंटेनर, चालक की मौत

Sat, 28 Feb 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हलियापुर के रामपुर बबुवान के पास टैंकर से हो रहा गैस रिसाव। स्रोत-यूप
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर के रामपुर बबुवान के पास शनिवार दोपहर एक बजे सड़क के किनारे खड़े लिक्विड नाइट्रोजन के टैंकर में पीछे से एक बेकाबू कंटेनर टकरा गया। इस टक्कर से टैंकर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें से लिक्विड नाइट्रोजन का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

यूपीडा कर्मियों ने फायर ब्रिगेड टीम के साथ पौने तीन घंटे की मशक्कत के बाद रिसाव बंद करने में कामयाबी पाई। दुर्घटना में कंटेनर चालक दोस्तपुर के बहोरापुर निवासी धर्मेंद्र (35) की मौत हो गई। खलासी अखंडनगर के ब्रह्मपुर निवासी रूप किशोर (32) घायल हो गए। उन्हें कुमारगंज स्थित पिठला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राम चरन वर्मा ने बताया कि रामपुर बबुवान के पास पहले से सड़क की पटरी पर एक गैस टैंकर खड़ा था। गुरुग्राम से पटना जा रहा कंटेनर पीछे से जाकर टैंकर से भिड़ गया। कंटेनर की टक्कर से टैंकर की गैस पाइप फटने से रिसाव होने लगा। यूपीडा कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू के दौरान फायर टीम का भी सहयोग लिया गया।
विज्ञापन

कंटेनर चालक धर्मेंद्र व खलासी रूप किशोर को एंबुलेंस से कुमारगंज के पिठला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। दोपहर करीब 03:45 बजे लिक्विड नाइट्रोजन का रिसाव बंद होने पर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। हलियापुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि गैस रिसाव से किसी को नुकसान नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

बॉक्स-
हाईवे पर टकराईं दो बाइकें, मां की मौत, बेटा जख्मी
- डीहढग्गूपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
फोटो संख्या- 06
संवाद न्यूज एजेंसी
गोसाईंगंज। टांडा–बांदा हाईवे पर डीह ढग्गूपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर करीब 01:45 बजे एक बाइक में दूसरी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में खड़ी बाइक पर सवार जयसिंहपुर के सेमरी बाजार निवासी रमेश (41) व उनकी मां कलावती (68) को गंभीर चोटें आईं। हादसे में कलावती की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दोस्तपुर के महुआरी आशापुर निवासी राकेश गुप्ता (23) घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रमेश ने पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाया। इसके बाद वह अपनी मां कलावती को पीछे बैठाकर मुख्य मार्ग पर आने के लिए निकला। वह मुख्य मार्ग पर जैसे ही पहुंचा, तभी बगल से जा रहे बाइक सवार राकेश गुप्ता उन दोनों से टकरा गए। किसी भी बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने कलावती को मृत घोषित कर दिया। उनके परिजनों ने बताया कि कलावती व रमेश घर से कोतवाली देहात के हनुमानगंज में एक रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकले थे। वहीं, रमेश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। भटमई चौकी प्रभारी सुनील सिंह यादव ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें