फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेकाबू कार गड्ढे में पलटी, युवक की मौत

Fri, 25 Apr 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कुछमुछ माधवपुर गांव निवासी रितेश पाठक (19) की बुधवार रात अंबेडकर जिले के भीटी गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

अयोध्या से कार से वह अपने मित्र के यहां निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। वे अयोध्या के एक आश्रम में पूजा-पाठ करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनके घर कोहराम मच गया। मृतक के पिता राकेश ई रिक्शा चलाते हैं, जबकि माता गृहिणी है।
विज्ञापन

उनकी मौत से माता-पिता और छोटे भाई ऋतिक पाठक का रो कर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार सुबह गोमती नदी के कुछमुछ बरगदवा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। देहात कोतवाल अखंडदेव मिश्र ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें