फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बेकाबू बस पलटी, 43 यात्री घायल

Wed, 29 Apr 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पूरे चतुरी का पुरवा के पास दुुर्घटनाग्रस्त बस। स्रोत-यूपीडा
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धनपतगंज के पूरे चतुरी का पुरवा के पास मंगलवार भोर में लुधियाना से आजमगढ़ जा रही यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना में बस पर सवार 105 में से लगभग 43 यात्री घायल हो गए। घायलों को कूरेभार सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से 18 यात्रियों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इनमें से पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों के अनुसार दुर्घटना भोर करीब पांच बजे हुई। रेस्क्यू टीम ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से आजमगढ़ जिले धनुषधारी (35), उनकी पुत्री साम्या (05), राजेश गिरि (35), उनकी पुत्री प्रियांशी (04), संगीता (23), उनका पुत्र रजनीश (01), फूलपुर निवासी सानिया (26), महुली रसूलपुर अतरौला निवासी मिट्ठू (29), रसूलपुर निवासी मनीषा (32), निर्मला (40) व आजमगढ़ के महेंद्र (29), फतोही बरदहा निवासी निर्मला देवी (40), हड़वा दीदारगंज निवासी आशीष कुमार (21), पवई निवासी मुलुक नारायण (45), अंबेडकरनगर के नरहरपुर निवासी गुलशन (29), मीरा (51), जयसिंहपुर के सराय देहली निवासी दुर्गावती (40) व जौनपुर जिले के रामपुर बीबीगंज निवासी शीला देवी (35) को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से चिकित्सक ने धनुषधारी, साम्या, राजेश गिरि, प्रियांशी व संगीता को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। यूपीडा टीम ने क्रेन की मदद से बस को हटाकर यातायात बहाल कराया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई है। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस के ओवरलोड होने व चालक को नींद आने की बात सामने आई है। चालक व खलासी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यात्री बोले- बस खलासी चला रहा था
दुर्घटना में चोटहिल जौनपुर निवासी यात्री कैलाश ने बताया कि लंबी यात्रा के कारण अधिकांश यात्री थकान व नींद में थे। अचानक से बस लहराई और कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही पलट गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। उनका सामान सड़क पर बिखर गया। इसी बीच चालक व खलासी मौके से भाग निकले। कादीपुर के यात्री सुनील कुमार ने बताया कि गाड़ी शुरू से ओवरलोड थी। चलते समय ही एक बार टायर पंक्चर हो गया था। दयाराम ने बताया कि बार-बार बस चालक बदले जा रहे थे। दुर्घटना के समय बस खलासी चलाने लगा था। किस्मत अच्छी थी कि हम लोगों की जान बच गई। आजमगढ़ जिले की यात्री खुशी व शिल्पा ने बताया कि यह वाकया जिंदगी भर नहीं भूलेगा।




यह लोग हुए मामूली रूप से घायल
दुर्घटना में जौनपुर निवासी शकुंतला, मायाशंकर, अखंडनगर निवासी राम चंद्र, मीरपुर निवासी राधेश्याम, अमित, आजमगढ़ निवासी ओम पाल, सक्षम, अजय, धर्मेंद्र मौर्य, आजमगढ़ निवासी मोनू राजभर, प्रभुनाथ, राम सूरत, कमलेश यादव, संदीप, हरिओम, फूलपुर निवासी पवन राजभर, अंबेडकरनगर के जैतापुर निवासी लालबहादुर, हनुमान, सोहन, और शिवम मामूली रूप से घायल हुए हैं। इन्हें कूरेभार सीएचसी से डिस्चार्ज कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें