फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गड्ढे में गिरी बेकाबू बाइक, दो दोस्तों की मौत

Sat, 23 May 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बिरसिंहपुर में घायलों को लेकर पहुंची पुलिस। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर क्षेत्र के दरपीपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गहरी गड्ढे में गिर गई। हादसे में अंबेडकरनगर निवासी ओमकार (18) और उसके दोस्त अमित (18) की मौत हो गई। दोनों सेमरी बाजार की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई और खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर जिले के भरथीपुर शकरवारी मानिकपुर निवासी ओमकार बीते 13 मई को अपने मौसेरे भाई विजय कुमार की शादी में शामिल होने जयसिंहपुर क्षेत्र के चौरे गांव आए थे। शादी के बाद वहीं रुके हुए थे। उनकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले अमित से हो गई थी। दोनों दोस्त शुक्रवार दोपहर बाइक से सेमरी बाजार जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक ओमकार चला रहे थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। दरपीपुर गांव के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को बाहर निकालकर विरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने ओमकार को मृत घोषित कर दिया। अमित की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें