फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ताजिया के रास्तों का होगा सत्यापन, ऊंचाई का तय होगा मानक

Wed, 25 Jun 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुहर्रम, रक्षाबंधन व कांवड़ यात्रा के लिए मंगलवार को प्रशासन ने धर्म गुरुओं के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। डीएम कुमार हर्ष ने कहा कि ताजिया के रास्तों का सत्यापन होगा और ताजिया की ऊंचाई मानक के अनुरूप ही होगी। जिससे वह बिजली के तारों को न छू सके।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए डीएम ने सभी से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ल ने सभी उप जिलाधिकारियों को मुहर्रम के पहले पीस कमेटी की बैठक करने और क्षेत्रों में भ्रमण के निर्देश दिए।
एसडीएम सदर व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि भ्रामक पोस्ट, मैसेज व वीडियो डालने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें