फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में हुए सड़क हादसे में जिले के दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सूरत और अहमदाबाद में काम करने गए दो युवकों की सड़क हादसों में मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद हनुमानगंज और बेलासदा गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी अब्दुल वहाद (40 ) पुत्र इनायत अली चार माह पूर्व सूरत के बलसाड गया था। बलसाड में अब्दुल वहाद सड़क के किनारे सब्जी की दुकान करता था। शनिवार की सुबह अब्दुल वहाद अपने छह अन्य साथियों के साथ वापी के पास स्थित मार्केट से सब्जी खरीदकर लौट रहा था।
रास्ते में अज्ञात वाहन ने सभी छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में अब्दुल वहाद और प्रतापगढ़ जिले के ईसनपुर निवासी सरवर (38) की मौके पर मौत हो गई। अब्दुल वहाद की मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दूसरा मामला भी इसी थाना क्षेत्र के बेलासदा गांव से जुड़ा है। गांव निवासी मनोज पांडेय उर्फ बब्लू पांडेय अहमदाबाद में वाहन चलाता था। पिछले शुक्रवार की शाम वह कार को पार्क कर कमरे पर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।
हादसे में मनोज की मौत हो गई। शव के पास पाए गए ड्राइविंग लाइसेंस से मनोज की पहचान हुई। अहमदाबाद पुलिस ने जिले के कोतवाली देहात थाने की पुलिस को सूचित किया। कोतवाली देहात थाने की पुलिस मनोज के घर पहुंची तो पता चला कि पूरा परिवार दिल्ली गया है। पुलिस ने हादसे की सूचना फोन से दिल्ली में रह रहे उसके परिवारीजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें