फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: टूरिस्ट बस की चपेट में आईं दो महिलाएं, एक की मौत

Fri, 08 May 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर बूधापुर मोड़ के पास शुक्रवार सुबह दो महिलाएं तेज रफ्तार टूरिस्ट बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर एक अन्य महिला हड़बड़ी में सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। राणा नगर (बूधापुर) निवासी उर्मिला की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल गीता को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
लंभुआ के राणानगर (बूधापुर) की कई महिलाएं हाईवे के किनारे बकरियां चरा रही थीं। सुबह 7:30 बजे सड़क के किनारे बैठीं उर्मिला (52) और गीता (33) सुल्तानपुर से वाराणसी की तरफ जा रही एक टूरिस्ट बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। इस बीच हल्ला-गुहार पर पहुंची संगीता (40) भी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घायल तीनों महिलाओं को लंभुआ सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उर्मिला की मौत हो गई। संगीता का इलाज चल रहा है, जबकि गीता को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल : उर्मिला के परिवार में पति राम प्रसाद, तीन पुत्र सूरज (26), अजय (20), विजय (18) और दो पुत्रियां रूबी (28) व रेनू (23) हैं। पति राम प्रसाद और बड़े पुत्र सूरज राजमिस्त्री का काम करते हैं। उर्मिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शिक्षक ने बनाया वीडियो, बस की हुई पहचान : लंभुआ। हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रहे एक शिक्षक ने भाग रही टूरिस्ट बस का वीडियो बना लिया, सीओ ने बताया कि बस के नंबर व उस पर लिखे ट्रांसपोर्ट की पहचान हो गई है। इसके आधार पर पुलिस ने चालक और बस की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक घायल : भदैंया। कोतवाली देहात के मानापुर में शुक्रवार देर शाम साढ़े सात बजे ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो युवक घायल हो गए। लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घायल युवक की पहचान सौराई गांव निवासी मिंटू के रूप में हुई, जबकि दूसरे की नहीं हो पाई है। ग्रामीण अंकित यादव ने बताया कि एंबुलेंस को तीन बार फोन करने के बाद भी नहीं पहुंची। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें