फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जनपदीय दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट के जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चार जिलों में ताबड़तोड़ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर जनपदीय दो शातिर लुटेरों को एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लुटेरे सुनसान स्थलों पर लोगों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए लुटेरों के पास से लूटे गए जेवरात के साथ ही लूट में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। दो अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त टीम दबिश दे रही है।
जिले में एक के बाद एक हो रही लूट की वारदात ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया था। एसपी शिवहरी मीणा ने लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसओजी प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव और चांदा कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार यादव को जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने लूट के शिकार लोगों से जब पूछताछ की तो पता चला कि उनके साथ होने वाली वारदातें सुनसान स्थानों पर हुई हैं। एक के बाद एक हो रही लूट की घटनाओं को एसओजी ने जब खंगाला तो पता चला कि जिले में लूट की वारदातों के पीछे प्रतापगढ़ जिले के राहुल सिंह व सुभाष का हाथ हैं।
संयुक्त टीम को सूचना मिली कि बुधवार की सुबह दोनों शातिर लुटेरे अपने साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले हैं। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम चांदा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी मोड़ के पास जाल बिछा दिया।
इस बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को पुलिस ने रोका तो वे फायर करने लगे। पुलिस ने खुद को बचाते हुए बाइक सवार दोनों लुटेरों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान राहुल सिंह चौहान निवासी रखहा और सुभाष निवासी दारीमाधव थाना कंधई जिला प्रतापगढ के रूप में की गई। दोनों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी और 61 सौ रुपये नकद बरामद किया। लूट में प्रयुक्त एक बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। एएसपी शिवराज ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लुटेरे शातिर हैं। लूट में शामिल अन्य दो लुटेरों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें