फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बिना पंजीयन के चल रहे दो हजार ई-रिक्शे

Sat, 02 Sep 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गंदानाला रोड पर ई-रिक्शों ने लगाया  जाम। -संवाद
विज्ञापन
सुलतानपुर। शहर में यातायात के प्रमुख साधन ई-रिक्शा आम जाम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। करीब पांच हजार ई-रिक्शे शहर व आसपास के क्षेत्रों में मनमाने तरीके से चल रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। चौराहों, तिराहों व अन्य मुख्य स्थानों पर इनका जमावड़ा लगा रहता है। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रदूषण नियंत्रित करने को शहर में ई-रिक्शा का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन



शहर व आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर कुल ई-रिक्शों की संख्या करीब पांच हजार होगी। वहीं परिवहन विभाग के मुताबिक शहर में करीब 2300 ई-रिक्शे दौड़ रहे हैं। करीब दो हजार से अधिक ई-रिक्शा बिना पंजीयन के दौड़ रहे हैं।


ई-रिक्शों की बहुतायत होने से आवागमन की सुविधा तो मिली लेकिन संख्या अधिक होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। बस स्टेशन, जिला अस्पताल, अमहट, पयागीपुर, गंदानाला, गोलाघाट, बाधमंडी समेत अन्य प्रमुख चौराहों पर ई-रिक्शों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन



रोडवेज बसों या अन्य डग्गामार वाहनों के रुकने पर कई ई-रिक्शा चालक चारों तरफ से गाड़ी को घेरकर यात्रियों को रिक्शे में बैठाने की कोशिश करते हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।



यातायात पुलिस देख रही व्यवस्था
ई-रिक्शों के संचालन की व्यवस्था यातायात पुलिस देख रही है। इनकी जांच व परमिट के बारे में यातायात पुलिस ही बता सकती है। अभी विभाग में महज 2300 ई-रिक्शे पंजीकृत हैं।
-नंद कुमार, एआरटीओ




जल्द ही चलाया जाएगा चेकिंग अभियान
गोपालदास पुल के निर्माण के चलते ई-रिक्शों की जांच नहीं हो पा रही है। बस स्टेशन से डाकखाना, नार्मल चौराहा का मुख्य मार्ग बंद होने से इस समय यातायात का दबाव अधिक है। ई-रिक्शों के पंजीयन के संबंध में जल्द ही चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

- छोटेलाल, टीएसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें