फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बुखार के रोगी बढ़े, अस्पताल फुल

Sat, 02 Sep 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज के पुरुष चिकित्सालय में मरीजों की भरमार से सारे इंतजाम चरमरा गए हैं। सारे बेड फुल हो जाने पर मरीजों को फर्श, स्ट्रेचर और बेंच पर भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। सौ से 110 मरीज रोज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें से आधे से ज्यादा बुखार के बताए जा रहे हैं। इन मरीजों के लिए बेड उपलब्ध न हो पाने पर अब सीएमएस ने 20 स्ट्रेचर आर्डर किए हैं।
विज्ञापन



पखवाड़े भर से बुखार ओर वायरल के मरीजों की संख्या अचानक तेजी से बढ़ी है। इस कारण सामान्य दिनों में 700 की ओपीडी वाले पुरुष चिकित्सालय में शनिवार को 1442 मरीज इलाज कराने पहुंचे। यह आंकड़ा करीब एक सप्ताह से ऐसा ही चल रहा है। 100 से 110 मरीज रोज भर्ती हो रहे हैं।


रोज आने वाले मरीजों को बेड दिलाने के लिए जल्दबाजी में मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। इसके बावजूद शुक्रवार रात स्थिति यह हो गई कि स्ट्रेचर और अस्पताल की बेंच तक पर जगह नहीं बची और कई मरीजों को फर्श तक पर लेटना पड़ा। ऐसे में सीएमएस ने कुछ मरीजों को पेइंग वार्ड में भी भर्ती करा दिया। मरीजों की बढ़ती भीड़ देख उन्होंंने शनिवार को 20 स्ट्रेचर का आर्डर दिया ताकि मरीजों का स्ट्रेचर पर ही इलाज किया जा सके।
विज्ञापन





अस्पताल में हैं कुल 226 बेड
मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में कुल 226 बेड हैं। इनमें से 24 पेइंग वार्ड और प्राइवेट रूम में हैं। इसके अलावा बर्न वार्ड और डेंगू वार्ड के बेड भी इसी में शामिल हैं। डेंगू वार्ड में पहले से मरीज भर्ती हैं। इसके बावजूद सभी वार्डों से लेकर पेइंग वार्ड तक में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।




डेंगू के दो नए रोगी सामने आए
मेडिकल कॉलेज में कार्ड जांच में दो और रोगी डेंगू पॉजीटिव पाए गए जिन्हे डेंगू वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। अब तक डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 38 पहुंच चुकी है। इनमें से 25 का सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है, किसी की भी रिपोर्ट नहीं आई है। सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया कि यदि रिपोर्ट पॉजीटिव होती है तो जल्द ही सूचना आ जाती है। इसलिए यह सैंपल निगेटिव माने जा रहे हैं।




रोज भर्ती हो रहे सौ से ज्यादा मरीज
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके गोयल कहते हैं कि इन दिनों बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। रोज सौ से 110 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं जिन्हें बेड दिलाना चुनौती बन गया है। गरीब वर्ग के लोग आते हैं, इसलिए उन्हें पेइंग वार्ड तक में भर्ती कराया गया है। 20 स्ट्रेचर का भी आर्डर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें