फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विषैले जंतु के काटने से दो किशोरियों की मौत

Sun, 13 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया/ अखंडनगर। शिवगढ़ के भरसारे व अखंडनगर के बनगवांडीह (बेरूका) में शनिवार रात विषैले जंतु के काटने से दो किशोरियों की मौत हो गई। भरसारे निवासी पकंज सिंह की पुत्री सौम्या सिंह (15) शनिवार रात में परिजनों के साथ कमरे में सो गई। रविवार सुबह वह अपने बिस्तर पर बेहोश मिली। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने किसी विषैले जंतु के काटने की बात परिजनों को बताई। शिवगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, अखंडनगर के बनगवांडीह (बेरूका) निवासी पवन सिंह की पुत्री पायल सिंह (13) को शनिवार रात घर में सोते समय किसी विषैले जंतु ने काट लिया। परिजन देर रात उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें