फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन लाइन में फॉल्ट से ठप रहे शहर के दो उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेन लाइन में फॉल्ट से सोमवार को शहर के दो विद्युत वितरण उपकेंद्र ठप रहे। दरियापुर उपकेंद्र पांच घंटे व डाकखाना उपकेंद्र तीन घंटा अलग-अलग समय बंद रहने से करीब 75 हजार आबादी परेशान रही। इस बीच दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर फीडरों को बंद करके मरम्मत कार्य भी कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह अचानक पयागीपुर स्थित पारेषण की मेन लाइन में खराबी से डाकखाना विद्युत उपकेंद्र बंद हो गया। करीब तीन घंटे बाद फॉल्ट को ठीक कराया गया। इस दौरान डाकखाना उपकेंद्र की करीब 50 हजार आबादी प्रभावित रही।
दोपहर बाद डाकखाना उपकेंद्र के एक-एक फीडरों को बंद करके दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का भी कार्य कराया गया। इस बीच भी फीडर वार आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब दो बजे शहर के दरियापुर उपकेंद्र की मेन लाइन इलाहाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर बने ब्रिज के पास अंडरग्राउंड केबल दग गई। केबल दगने से दरियापुर विद्युत उपकेंद्र बंद हो गया।
उपकेंद्र बंद होने से शाम सात बजे तक करीब 25 हजार आबादी प्रभावित रही। अंडरग्राउंड केबल को ठीक करने का कार्य चल रहा है। एसडीओ प्रशांत गिरी ने बताया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें