फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में खुलेंगे दो राजकीय हाईस्कूल

Sat, 12 Dec 2015 11:57 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी जिले में जल्द ही दो राजकीय हाईस्कूल और खोले जाएंगे। इन विद्यालयों की स्थापना पहले से संचालित सरकारी जूनियर हाईस्कूलों को उच्चीकृत करके की जाएगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से भेजे गए इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। दोनों स्कूलों की स्थापना पर एक करोड़, 51 लाख, 30 हजार रुपये लागत आएगी।

केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार अमेठी जिले में शिक्षा की गुणवत्ता दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले में दो नए राजकीय हाईस्कूल खोलने की योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही शाहगढ़ ब्लॉक के अफोइया और जगदीशपुर ब्लॉक के मंगरौली में राजकीय हाईस्कूल का निर्माण शुरू होगा। स्कूलों का भवन बनाने के लिए आवश्यक धनराशि जल्द आवंटित होने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत दोनों ब्लॉकों में निर्धारित स्थानों पर राजकीय हाईस्कूलों की स्थापना पहले से संचालित सरकारी जूनियर हाईस्कूलों को उच्चीकृत करके की जाएगी।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने दो राजकीय हाईस्कूलों की स्थापना को स्वीकृति मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक स्कूल की स्थापना पर 75.65 लाख रुपये के हिसाब से दोनों स्कूलों के भवन निर्माण पर एक करोड़, 51 लाख, 30 हजार रुपये लागत आएगी।  

एएओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि मार्च तक स्कूल का बजट मिल जाएगा। अप्रैल से संबंधित कार्यदायी संस्था के माध्यम से भवन निर्माण शुरू हो जाएगा। मिश्र ने कहा कि दोनों स्कूलों में कक्षा-9 और 10 की कक्षा एक अप्रैल से ही शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें