फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो बहनें लापता, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 02 Aug 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार। क्षेत्र के एक गांव से घर से निकलीं दो सगी बहनें लापता हो गई हैं। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 14 और 18 वर्षीय दोनों बहनें शुक्रवार को घर से निकली थीं।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि उनके साथ गांव की एक अन्य किशोरी भी थी। तीनों घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। गांव की किशोरी शुक्रवार देर शाम तक घर वापस आ गई। दोनों सगी बहनें नहीं लौटीं। पिता ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें