फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दिल्ली के लिए चलेंगी दो राजधानी एक्सप्रेस बसें

Tue, 06 Jun 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिवहन निगम की ओर से सुल्तानपुर डिपो को दो नई बसें दी गई हैं। राजधानी एक्सप्रेस के नाम से चलने वाली एक बस रोज दोपहर एक बजे सुल्तानपुर से रवाना होकर देर रात करीब दो बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहां से दोपहर डेढ़ बजे दूसरी बस सुल्तानपुर के लिए रवाना होगी। इन बसों के संचालन से जिलेवासियों को सफर में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन



सुल्तानपुर डिपो से अभी दिल्ली के लिए रोज दो बसों का संचालन किया जाता है। एक बस दोपहर तीन बजे व दूसरी शाम पांच बजे रवाना होती है। इस बस से यात्रा करने का भाड़ा 1,067 रुपये है। परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सुल्तानपुर डिपो को दो अतिरिक्त बसें दिल्ली तक संचालित करने के लिए दी गई हैं। इन बसों को चलाने का उद्देश्य यूपी के लोगों को आसानी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक पहुंचाना है। इस बस सेवा को परिवहन निगम ने राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का नाम दिया है।


सुल्तानपुर से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस का किराया सामान्य बस सेवा से 10 फीसदी अधिक होगा। परिवहन निगम के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का भाड़ा प्रति व्यक्ति 1,157 रुपये होगा। यह बस दोपहर एक बजे सुल्तानपुर से रवाना की जाएगी जो रात दो बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन



वहीं दिल्ली से वापसी में दूसरी बस दोपहर डेढ़ बजे रवाना होगी। यह बस रात दो बजे के करीब सुल्तानपुर पहुुंचेगी। सुल्तानपुर डिपो से दिल्ली के लिए पहली राजधानी एक्सप्रेस बस सोमवार दोपहर एक बजे रवाना की गई। बताया गया कि इस बस का स्टॉपेज कम होगा। ये अन्य बसों की तुलना में तेज चलती हैं और कम समय में गंतव्य तक पहुंचाएगी।


एआरएम एनपी पांडेय ने बताया कि राजधानी बस का स्टापेज सुल्तानपुर से दिल्ली के बीच पड़ने वाले प्रमुख जिलों में ही होगा। बीच में कहीं भी बस का ठहराव नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें