फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रयागराज में गंगा में डूबे अखंडनगर के दो छात्र, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। प्रयागराज में रविवार को गंगा नदी में नहाने गए जिले के दो छात्र पानी का बहाव तेज होने के कारण डूब गए। उनकी तलाश में जुटे गोताखोरों ने सोमवार को डूबने वाले एक छात्र का शव खोज निकाला जबकि दूसरे छात्र की तलाश चल रही है। एक छात्र की मौत की सूचना से जहां परिवार में कोहराम है वही दूसरे छात्र का पता नहीं चलने से परिवारीजन परेशान हाल है।
विज्ञापन



अखंडनगर थाना क्षेत्र के पाराबासूपुर गांव निवासी दो दोस्त उत्कर्ष (22) व बेहराभारी गांव निवासी अभिषेक (21) प्रयागराज के दारागंज मोहल्ले में कमरा किराए पर लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दोनों बीते रविवार को प्रयागराज स्थित गंगा नदी में स्नान करने गए थे। इसी बीच तेज बहाव की वजह से दोनों छात्र नदी में डूूूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। खोजबीन में जुटी पुलिस ने हादसे की सूचना विजय व अभिषेक के परिजनों को दी। इससे दोनों के ही परिवारों में हड़कंप मच गया।


सूचना के बाद उत्कर्ष के चाचा अरुण व अन्य परिजन और अभिषेक के दादा समेत अन्य घरवाले प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। घटना के दूसरे दिन सोमवार को भी सुबह से ही गोताखोर गंगा नदी में दोनों छात्रों की तलाश में जुटे रहे। दोपहर करीब ढाई बजे अभिषेक का शव पानी में उतराया दिखा तो गोताखोर उसे किनारे लेकर आए। अभिषेक की मौत की जानकारी से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




चार भाइयों में सबसे छोटा था अभिषेक
उत्कर्ष व अभिषेक दोनों काफी अच्छे दोस्त होने के कारण प्रयागराज में सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैैयारी कर रहे थे। मृतक अभिषेक के पिता जगदीश की अखंडनगर में किराने की दुकान है। जबकि उत्कर्ष के पिता विजय कुमार दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। अभिषेक चार भाइयों में सबसे छोटा था। इस दुखद घटना से दोनों परिवार के लोग गमजदा हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें