कूरेभार। पेड़ों की डालियों की छंटाई के चलते शनिवार को कूरेभार और धनपतगंज विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति तीन घंटे बाधित रही। सुबह हुई कटौती से एक लाख आबादी प्रभावित रही।
सुबह 7:30 बजे आपूर्ति बंद कर एचटी लाइन को छू रही पेड़ों की डालियों की छंटाई शुरू की गई। विद्युत वितरण के कर्मियों ने अन्य उपकरणों को भी ठीक किया। सुबह से आपूर्ति ठप होने पर लोगों को दिक्कत हुई। अवर अभियंता रवींद्र तिवारी ने बताया कि बरसात में पेड़ों की डालियां एचटी लाइन पर गिर रही थीं। उपभोक्ताओं को शटडाउन की सूचना पहले दे दी गई थी। 10:50 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई।