सुल्तानपुर। आठ दिन पूर्व अखंडनगर बाजार में हुए सड़क हादसे में घायल दो लोगों की मंगलवार को इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। एक साथ दो मौतों की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के अखंडनगर बाजार में पिछली 14 दिसंबर की रात एक प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार एक एसयूवी बस से टकरा गई थी। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने वाहन में फंसे चार लोगों को बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी पहुंचाया।
घायलों की पहचान सुभाष, संजय, जयराम, जगराम निवासीगण बनगवांडीह के रूप में की गई थी। गंभीर रूप से घायल सुभाष और जगराम को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह सुभाष और जगराम की उपचार के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई।