फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित दो ने किया सरेंडर, रिहा

Sun, 18 Oct 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सहित अन्य से जुड़े मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने आत्मसमर्पण कर जमानत अर्जी पेश की। अदालत ने दोनों आरोपियों को रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

वहीं, अदालत ने पूर्व से गैरहाजिर चल रहे आरोपियों को तलब किया है। प्रकरण में सुनवाई के लिए पांच नवंबर की तारीख तय की गई है। अमेठी जिले के गौरीगंज थाने में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान का पुतला फूंकने के आरोप में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह व सह आरोपी राजीव लोचन तिवारी सहित अन्य के खिलाफ 29 जुलाई 2022 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें