फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार किशोर समेत दो लोगों को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ढेमा तिराहे के पास साइकिल सवार किशोर समेत दो लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वजह सड़क के दोनों किनारों पर रखी मोरंग व गिट्टी बनी। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के रामपुुर बिरतिहा निवासी रमेश (28) पुत्र भुइल नागर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्र के गोपालपुर बड़ागांव निवासी सभाजीत (15) पुत्र पवन के साथ साइकिल से ढेमा बाजार जा रहा था।
दोनों ढेमा तिराहे के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही एक जीप से बचने के प्रयास में रमेश साइकिल को बाई पटरी पर ले गया, लेकिन सड़क किनारे रखे मोरंग की वजह से साइकिल सड़क की तरफ घूम गई। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वायरलेस सेट से मैसेज पास किया तो दोस्तपुर थाने की पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया।
एक साथ दो मौतों से आस-पास के गांव के लोग भी मौके पर ही एकत्र हो गए। लोगों का आरोप था कि सड़क किनारे कुछ लोगों ने मोरंग व गिट्टी रखकर पटरी को पाट दिया है। इसकी वजह से आए दिन हादसा हो रहा है। पुलिस ने मृतक सभाजीत के पिता पवन की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें