फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जांच टीम के सामने दो पक्षों में मारपीट, पिता-पुत्र घायल

Wed, 15 Jan 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में बुधवार दोपहर विकास कार्यों की अनियमितता की शिकायत पर डीपीआरओ के नेतृत्व में एक जांच टीम पहुंची। दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में एक पक्ष से पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि डीपीआरओ के सामने ही विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया। वहीं डीपीआरओ ने बताया कि विवाद उनके लौटने के बाद हुआ।
विज्ञापन

मलिकपुर गांव निवासी शिव कुमार प्रजापति का आरोप है कि गांव के विकास कार्यों में अनियमितता की जा रही है। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से की थी। बुधवार दोपहर शिकायत की जांच करने डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल पहुंचे थे। उन्हीं के सामने विपक्षियों ने शिव कुमार व उनके पुत्र सिंटू को मारापीटा। मारपीट के दौरान डीपीआरओ चले गए। घायलों को सीएचसी जयसिंहपुर ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने बताया कि ग्रामीण जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। विवाद उनके लौटने के बाद हुआ। तनावपूर्ण स्थिति देखते हुुए लौट आया था। थानाध्यक्ष गोसाईगंज अखिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें