फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो अन्य आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

Fri, 10 Jul 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। शिवगढ़ थानाक्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंकने के मामले में पुलिस तीसरे दिन शुक्रवार को भी दो अज्ञात आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी किशोर मैनुद्दीन को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा है। युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना चेहरा कपड़े से ढका था।
विज्ञापन


बताया कि बुधवार देर रात वह घर से शौच के लिए निकली थी, पहले से घात लगाए तीन लोगों ने उसे बंधक बनाकर गांव के बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने युवती को कुएं में फेंक दिया था।


पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिवगढ़ थाना प्रभारी परशुराम ओझा ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें