सुल्तानपुर। कोइरीपुर के समाज कल्याण विभाग से अनुदानित शिशु विद्या मंदिर में शिक्षक नियुक्ति में फर्जीवाड़े के आरोपों की जांच दो सदस्यीय कमेटी करेगी।
कोइरीपुर निवासी रमेश चंद्र दुबे ने मुख्यमंत्री व शासन को शिकायत भेजकर शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था। जिस पर प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कर आख्या भेजने के लिए कहा था।
डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने लंभुआ उपजिलाधिकारी और मुख्य राजस्व अधिकारी की टीम को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य राजस्व अधिकारी बाबूराम ने बताया कि शिकायत कर्ता और विद्यालय के प्रबंधक से साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। संवाद