फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों का ताला तोड़क दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किंदीपुर बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने एक जनसेवा केंद्र और मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोरों ने करीब दो लाख रुपये कीमत के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के किंदीपुर बाजार में चोरों ने मंगलवार की रात अर्पित जन सेवा केंद्र/बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर लैपटॉप, इनवर्टर, स्टेबलाइजर, सीसीटीवी कैमरे के सेटअप के साथ ही 67 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
बुधवार की सुबह दुकान मालिक समर बहादुर यादव जब दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। दूसरी घटना भी इसी बाजार की है। बाजार में सत्येंद्र नाथ के मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोर 40 हजार रुपये कीमत के मोबाइल सेटों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें