फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोडवेज बस-बाइक की भिड़ंत में दो फर्नीचर कारीगरों की मौत

Sun, 01 Nov 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कादीपुर के पदारथपुर उपाध्याय गांव के पास घटनास्थल पर लगी भीड़। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
कादीपुर। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर पदारथपुर उपाध्याय गांव के पास शनिवार दोपहर रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत में दो फर्नीचर कारीगरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दौलतपुर निवासी दीपक विश्वकर्मा (21) और मालापुर निवासी मुकेश विश्वकर्मा (30) के रूप में हुई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। बाइक दीपक चला रहे थे, जबकि मुकेश पीछे बैठे थे। दोनों राईबीगो गांव में फर्नीचर बनाने जा रहे थे। दीपक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। तभी कादीपुर से सुल्तानपुर जा रही सुल्तानपुर डिपो की रोडवेज बस से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के चलते मार्ग पर कुछ देर जाम लगा रहा। पुलिस ने बस हटवाकर यातायात बहाल कराया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शवों की शिनाख्त की। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि दीपक के चाचा प्रमोद की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक
विज्ञापन

दो परिवारों में पसरा मातम
मुकेश के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे शिवा (12), ऋषभ (11) और बेटी मानवी (15) हैं। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनकी मौत से परिवार सदमे में है। वहीं, दीपक चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके बड़े भाई दिलीप, संदीप और अनिल भी फर्नीचर का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि दीपक और मुकेश साथ काम करते थे। दोनों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है।

कादीपुर के पदारथपुर उपाध्याय गांव के पास घटनास्थल पर लगी भीड़। स्रोत-ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें