फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो फीडर बंद, खोजते फॉल्ट, 70 हजार आबादी हुई परेशान

Sun, 27 Jul 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
केएनआई फीडर की एचटी लाइन की खराबी दूर करता बिजलीकर्मी।
विज्ञापन
दूबेपुर, सुल्तानपुर। तेज हवा और बारिश से बिगड़ी बिजली व्यवस्था शनिवार को भी दुरुस्त नहीं हो सकी। शनिवार दोपहर अचानक ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र से संचालित काशीराम व पकड़ी फीडर बंद हो गए। छह घंटे तक बिजली कर्मी फॉल्ट खोजते रहे, लेकिन उन्हें खामी नहीं मिल सकी। जिससे बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

केएनआई व लोलेपुर उपकेंद्र की सप्लाई भी बंद हो गई। साउथ फीडर ने भी दगा दे दिया। बिजलीकर्मी लगातार पेट्रोलिंग कर खामी तलाशने में लगे। काफी मशक्कत के बाद अन्य जगहों की सप्लाई तो शुरू हो गई, लेकिन काशीराम व पकड़ी फीडर बंद ही रहे। आपूर्ति बंद रहने से करीब 75 हजार की आबादी परेशान रही।
हाईटेंशन लाइन में खामी से शनिवार दोपहर एक बजे कांशीराम फीडर का संचालन अचानक बंद हो गया। शाम सात बजे तक बिजली कर्मी फॉल्ट ढूंढ नहीं सके थे। विभाग के पास फॉल्ट लोकेटर नहीं होने से खामी खोजने में काफी वक्त लग रहा है। मैनुअल तरीके पेट्रोलिंग कर बिजली विभाग की दो टीमें खामी खोजने में लगी हैं।
विज्ञापन

इस दौरान गोराबारिक, अमहट, तमेहड़ी, तुराबखानी, दूबेपुर, अंकारीपुर, छरौली, दिखौली, दादूपुर, महायतपुर व रानीगंज व कई गांवों की बिजली गुल रही। अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की खामी ढूंढने के लिए टीम पेट्रोलिंग कर रही है। अंधेरा होने के कारण परेशानी आ रही है।
उधर, पयागीपुर स्थित पारेषण उपकेंद्र स्विच यार्ड में अनुरक्षण कार्य से शनिवार को टीपीनगर उपकेंद्र का संचालन एक घंटे तक बाधित रहा। रानीगंज, गभड़िया, अहिमाने, कांशीराम, नारायनपुर, साउथ, इंडस्ट्रियल व प्लाई फैक्ट्री फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों व मोहल्लों में बिजली गुल रही।

30 घंटे बाधित रही एक फेज बिजली, परेशानी
लंभुआ (सुल्तानपुर)। दियरा रोड ट्रांसफार्मर के एक फेस की लाइट दो दिनों से खराब थी। करीब 100 घरों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। लोग बिजली-पानी तक के लिए तरस गए। पांडेयपुर टाउन फीडर पर उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत की। शनिवार को जेई ओमप्रकाश के नंबर पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि रोजाना दो हजार कॉल आती है, तो कैसे रिसीव होगी। उधर, एसडीओ सीपी जायसवाल ने कहा कि सीयूजी नंबर जरूर उठाने के निर्देश हैं। कभी कभार दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

. ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें