फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रही जीप ने सड़क किनारे खड़े एक अधेड़ को भी टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नौगवांतीर गांव निवासी अंकज सिंह (28) और कुलदीप सिंह (37) शुक्रवार की दोपहर बाजार गए थे। बाजार से घर लौटते समय गांव के समीप युवकों को तेज रफ्तार एक जीप ने रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद भाग रही जीप सड़क किनारे खड़े कृष्ण कुमार सिंह (50) निवासी नौगवांतीर को भी टक्कर मारते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों ने कृष्ण कुमार सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में कोहराम मचा है। पुलिस का कहना है कि जीप सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें