फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, तीसरा फरार

Fri, 31 Jan 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बदमाश के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुड़वार (सुल्तानपुर)। दरोगा और सिपाही पर हमला करने वाले बदमाशों से बिगहिया जंगल में बुधवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। बदमाशों के पास से एक बाइक व दो असलहे भी मिले हैं।

कुड़वार थाना क्षेत्र के धनपतगंज-कुड़वार मार्ग पर बिगहिया जंगल के पास बुधवार देररात बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस और एसओजी ने नाकाबंदी की। तभी एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने रोका, तो बदमाशों ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीसरा भाग निकला।
विज्ञापन

घायल बदमाशों की पहचान अभय प्रताप सिंह उर्फ शक्ति सिंह निवासी गौहनिया थाना गौरीगंज, अमेठी हाल पता प्रतापपुर थाना कुड़वार व शुभम पांडेय निवासी मल्हा थाना रुदौली जिला अयोध्या, प्रतापपुर थाना कुड़वार के रूप में हुई। अभय के दाहिने, जबकि शुभम के बाएं पैर में गोली लगी है।
दोनों ने सोमवार को दरोगा रामबाबू सिंह व सिपाही अनुज तिवारी पर जानलेवा हमला किया था। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। एक अन्य आरोपी अमरनाथ तिवारी फरार है।
विज्ञापन

इधर, गिरफ्तार किए गए आरोपियों अभय प्रताप सिंह उर्फ शक्ति सिंह और शुभम पांडेय को एसओ चंद्रभान वर्मा ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। एसीजेएम पंचम अमित सिंह ने दोनों को 12 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। हमले में शामिल अमरनाथ तिवारी उर्फ लोदे ने कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें