फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बच्चों के झगड़े में दो समुदाय आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे; दरोगा-सिपाही पर भी हमला

Thu, 02 Apr 2026 04:18 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में बच्चों के झगड़े में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। आरोपियों ने मौके पर पहुंचे दरोगा-सिपाही पर भी हमला कर दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
मौके पर जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में बुधवार रात बच्चों के झगड़े में दो समुदायों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा व अन्य हथियार लेकर एक-दूसरे पर हमला करने लगे। आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे दरोगा व सिपाही को भी पीट दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में आ सकी।

विज्ञापन


घटना मोतिगरपुर क्षेत्र के बेलहरी की है। बेलहरी चौकी इंचार्ज शिव बहादुर सिंह को बुधवार रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि दो समुदायों के बीच विवाद हो गया है। इस पर वह मौके पर पहुंचे। वहां पर प्रधान प्रतिनिधि राम केवल यादव व उसके पक्ष से रामनंद, आशीष यादव, अर्जुन यादव, दिनेश चंद्र यादव, राजेंद्र यादव, रामचंद्र यादव का दूसरे पक्ष के अजहर जमाली, मोईद, नसीम, कदीर, मुनौवर, शकील, रुकसाना, अजहर जमाली, मो. जौवाद, वारिस व फरीदीपुर, गोसाईगंज निवासी मो. जान आलम, शिवगढ़ के जूड़ापट्टी निवासी सद्दाम से विवाद हो रहा था। 

दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर लाठी व अन्य हथियारों से हमला कर रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए उप निरीक्षक शिव बहादुर सिंह व कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और अतिरिक्त पुलिस की मांग की। साथ ही दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास करने लगे। 
विज्ञापन


इसी बीच भीड़ उग्र हो गई। दोनों पक्षों के लोग पुलिस टीम पर हमलावर हो गए। आरोपी उपनिरीक्षक व सिपाही को घेरकर पीटने लगे। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। इसी बीच आस-पास के थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक की तहरीर पर 17 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें