फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बाजार शुकुल रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार की शाम बाइक सवार दो लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटें आईं, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन घायल को लेकर ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे थानी रास्तामऊ निवासी अफजाल अहमद (47) पुत्र शोएब गांव के ही सुलेमान (42) के साथ जगदीशपुर गए थे। दोनों शाम करीब चार बजे बाइक से घर लौट रहे थे।
रास्ते में बाजार शुकुल रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अफजाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सुलेमान को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन

अफजाल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन अफजाल को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें