फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पांडेयपुर गांव के पास शुक्रवार रात बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के नरायनपुर निवासी पवन कुमार (23) शुक्रवार की रात में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भदैंया गांव पहुंचा था। वहां से पवन कुमार भदैंया निवासी राकेश कुमार (22) को बाइक पर बैठाकर लंभुआ गया था।
रात करीब 11 बजे दोनों लंभुआ से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में पांडेयपुर स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पवन कुमार और राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सड़क हादसे में एक साथ हुई दो मौतों से नरायनपुर और भदैंया गांव में कोहराम मचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें