सुल्तानपुर। खंड शिक्षाधिकारियों की कमी से जूझ रहे जिले को शासन ने दो बीईओ आवंटित किए हैं। अतिरिक्त प्रभार वाले दो ब्लॉकों अखंडनगर व करौंदीकलां को अब स्थायी बीईओ मिलने की उम्मीद है।
शासन से खंड शिक्षाधिकारी शिखा मिश्रा व विपुल कुमार उपाध्याय को सुल्तानपुर जनपद आवंटित हुआ है। कुल 14 ब्लॉक व एक नगर क्षेत्र में अभी तक 13 खंड शिक्षाधिकारी कार्यरत हैं। दो नए खंड शिक्षाधिकारियों के आवंटित हो जाने के बाद भी एक बीईओ का पद रिक्त रहेगा।
शिक्षक को मिली सीतापुर में बीईओ की तैनाती
जिले के कूरेभार विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवकली में कार्यरत सहायक अध्यापक यशवंत सिंह को सीतापुर जनपद में खंड शिक्षाधिकारी के पद पर तैनाती मिली है।
मूलरूप से अयोध्या के दलपतपुर निवासी यशवंत सिंह पिछले कुछ सालों से प्राथमिक विद्यालय देवकली में कार्यरत थे। तैनाती मिलने पर साथी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।