फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान से ढाई लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दानूपट्टी गांव निवासी सुरेश व रमेश पुत्रगण स्व. छोटेलाल माली की श्रीरामनगर चौराहे पर कपड़े की दुकान है। रविवार की रात दोनों भाई दुकान बंद करके घर चले गए।
विज्ञापन

देर रात एक चोर दुकान में लगे एग्झॉस्ट फैन की जाली काटकर कपड़े की दुकान में घुस गया। दुकान में घुसे चोर ने 50 हजार नगद के साथ ही करीब दो लाख रुपये कीमत के कपड़े व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
सोमवार की सुबह जब सुरेश व रमेश दुकान पर पहुंचे और शटर खोलकर अंदर दाखिल हुए तो सारा सामान बिखरा मिला। पीड़ित व्यवसायी भाइयों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई केसी यादव व शैलेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दरोगा ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो एक युवक दुकान में चोरी करते हुए मिला। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें