सुल्तानपुर। कादीपुर कस्बे की जुड़वा बहनों ने सीबीएसई की 10वीं परीक्षा में कमाल किया है। एक को 92.60 तो दूसरी को 91.60 फीसदी अंक मिले हैं। दोनों बहनों की रुचि कला और संगीत में बहुत अधिक है।
विज्ञापन
संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह की जुड़वा पौत्रियां गौरी और भाविनी हैं। पिता डॉ. अंबिकेश सिंह और माता नीलम सिंह परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक हैं।
जुड़वा बहनों ने त्रिभुवन देवी एकेडमी कादीपुर में कक्षा 10 में अध्ययनरत रहते हुए बोर्ड परीक्षा दी थी। रिजल्ट आया तो गौरी सिंह को 92.60 और भाविनी सिंह को 91.60 प्रतिशत अंक हासिल हुआ है। दोनों बहनों ने स्कूल के साथ-साथ नियमित आठ घंटे की पढ़ाई की।
विज्ञापन
भाविनी प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं। गौरी का सपना एमबीबीएस की डिग्री लेकर लोगों का इलाज करना है। त्रिभुवन देवी एकेडमी के प्रबंधक अरुण सिंह भी जुड़वा बहनों की प्रतिभा के कायल हैं।