फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तुलसीदास ने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को जन-जन तक पहुंचाया

Thu, 20 Aug 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकला। प्रतापपुर में बुधवार को तुलसी जयंती पर रामकथा प्रवाचक डॉ. मदनमोहन मिश्र ने श्रीराम कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने श्रीरामचरितमानस को भारतीय जीवन-मूल्यों और मानवीय आदर्शों का अनुपम ग्रंथ बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तुलसीदास की रचनाओं में भक्ति के साथ गहरा जीवन दर्शन भी है। डॉ. मदनमोहन मिश्र ने कहा कि नई पीढ़ी को श्रीराम के आदर्शों से जोड़कर ही समाज में संस्कार और नैतिकता मजबूत होगी। कथा के अंत में सुरेश उपाध्याय व संजय उपाध्याय ने व्यासपीठ की आरती उतारी। इस अवसर पर प्रमोद मिश्र, विवेक पांडेय, अंबरीश मिश्र, विनोद कुमार, हरीराम दूबे, वंश बहादुर सिंह, पवन कुमार उपाध्याय, देवी प्रसाद पांडेय, रामचंद्र यादव, विजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें