फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, तुलसी एक्सप्रेस छह घंटे लेट

Thu, 28 Dec 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। बुधवार को कई ट्रेनें पांच से नौ घंटे की देरी से पहुंचीं। प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया में यात्री ट्रेन के इंतजार में घंटों बैठे रहे। मुंबई रूट की गाड़ी संख्या 22130 तुलसी एक्सप्रेस छह घंटे देरी से रवाना हुई जबकि गाड़ी संख्या 12238 जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस छह घंटे, गाड़ी 13240 कोटा-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे व गाड़ी 20939 अहमदाबाद डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। बुधवार शाम छह बजे सुल्तानपुर से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन



अयोध्या के चौरेबाजार से सुल्तानपुर आए शहीदुल बानो, मो़ जमील व रमजान ने बताया कि दोपहर बाद ही स्टेशन आ गए लेकिन ट्रेन लेट है तो इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं अहमदाबाद जाने के लिए कुड़वार से आए शिवम मिश्रा ने बताया कि ट्रेन में भारी भीड़ है। जनरल डिब्बा भरा हुआ है अब स्लीपर डिब्बे में जाना पड़ रहा है।

वहीं आरक्षण केंद्र पर बुधवार को सिर्फ एक कन्फर्म टिकट बन सका। 50 से अधिक लोगों ने तत्काल टिकट बनवाने के लिए फाॅर्म लिया था। पर्यवेक्षक मो़ रहीम ने बताया कि सद्भावना एक्सप्रेस में वेटिंग 200, श्रमजीवी एक्सप्रेस में 215, सुहैलदेव एक्सप्रेस में 223 व हरिद्वार एक्सप्रेस में 115 वेटिंग रही जबकि चार से अधिक लोगों ने वेटिंग टिकट बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें