फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटा ट्रक, चालक व खलासी घायल

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व सड़क पर फैली प्याज की बोरियां। - फोटो : टीम के साथ बैठक करते डीएम व एसपी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हलियापुर के जरईकला के पास सोमवार शाम करीब पांच बजे लखनऊ से गाजीपुर जा रहा प्याज से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक सूरज (28), खलासी शिवा सिंह (30) निवासीगण भुरकुंडा, मोहम्मदपुर, फतेहपुर, जिला बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक पर लदी प्याज की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से अयोध्या के कुमारगंज पिठला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई है। क्षतिग्रस्त ट्रक व प्याज की बोरियों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें