फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रक ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, दादा-नाती की मौत; दादी की हालत नाजुक

Sun, 23 Mar 2025 03:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

 सुल्तानपुर में ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दादा और नाती की मौत हो गई। जबकि दादी की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां ट्रक ने बाइक पर सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दादा-नाती की मौत हो गई। जबकि, दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


हादसा जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के बिरसिंहपुर गांव के पास हुआ। क्षेत्र के ही दामोदरपुर गांव निवासी उदयराज जायसवाल (52), अपनी पत्नी परमिला (48) और नाती आनंद (9) के साथ बाइक से अपनी बहन के यहां जा रहे थे। बाइक उदयराज चला रहे थे। 

य़ह भी पढ़ेंः- UP Weather News: यूपी में मौसम ने ली करवट, ओले और बूंदबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता; अब गर्मी दिखाएगी तेवर
विज्ञापन
विज्ञापन


बिरसिंहपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादमें बाइक के परखच्चे उड़ गए। उदयराज और आनंद की मौके पर मौत हो गई। परमिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से घर में चीख पुकार मची है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें