फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर पलटा ट्रक छह घंटे रेल मार्ग ठप

Mon, 30 Jan 2017 10:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
यात्री हुए परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग के सहजीपुर रेलवे क्रासिंग (गेट संख्या 95 बी) पर रविवार रात करीब 12.40 बजे जगदीशपुर से चूनी लादकर इलाहाबाद के सहसों जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बीचो-बीच ट्रैक पर ट्रक पलटने से रेल मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक बाधित होने की सूचना पर रेल महकमे में हड़कंप मच गया। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। गेटमैन ने तत्काल मामले की जानकारी अंतू स्टेशन मास्टर राधेश्याम को दी। 

 स्टेशन मास्टर अंतू ने इसकी सूचना संबंधित अमेठी स्टेशन मास्टर रणजीत प्रसाद बरनवाल को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पीडब्ल्यूआई की टीम व रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक बृजभान यादव अपने साथियों के साथ तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। जेसीबी व क्रेन की मदद से ट्रक व चूनी को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। ट्रक पलटने के चलते पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
विज्ञापन


करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक को पीडब्ल्यूआई की टीम ने ठीक किया। सोमवार सुबह 6.30 बजे रेल ट्रैक पर आवागमन बहाल हो सका। रेल ट्रैक बाधित होने से इस बीच करीब 13 ट्रेनों को जगह-जगह रेलवे स्टेशनों पर रोका गया था।

ट्रेनों के विलंब से होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपनिरीक्षक बृजभान यादव ने बताया कि जिला फैजाबाद  बीकापुर के गांव मंगरी निवासी ट्रक के खलासी विशाल को हिरासत में लिया गया है। फरार ट्रक चालक चौरे बाजार, बीकापुर जिला फैजाबाद निवासी प्रेमजीत के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें