भदैयां। कोतवाली देहात के गौरा गांव निवासी ट्रक चालक विजय वर्मा (22) की शुक्रवार की रात पुणे में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी मौत का पता चलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है। परिजनों ने बताया कि विजय एक सप्ताह पहले ही घर से पुणे गए थे। वहां पर वह एक निजी कंपनी में ट्रक थे।
कंपनी से परिजनों को बताया गया कि शुक्रवार को ट्रक लेकर विजय पुणे से बाहर जाने के लिए निकले। रास्ते में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन पुणे के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के अनुसार रविवार को उसका शव घर पहुंचेगा। पिता भागीरथी वर्मा ने बताया कि अभी विजय की शादी नहीं हुई थी। (संवाद)