फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर ट्रैक्टर से टकराया ट्रक, चालक गंभीर

Thu, 04 Dec 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लंभुआ के पठखौली गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राॅली। - 
विज्ञापन
लंभुआ। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पठखौली गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम लखनऊ जा रहे ट्रक में बगल से एक ट्रैक्टर टकरा गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए। इस दौरान ट्रक चालक विकास कुमार (28) निवासी धौरहरा कोतवाली, दीदारगंज, आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर जमुना प्रसाद (52) निवासी उमराडीह, जामो, जिला अमेठी सामान्य रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से लंभुआ सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से ट्रक चालक विकास कुमार को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला।
लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें