फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कुमार विश्वास, सोमनाथ भारती की बढ़ीं मुश्किलें

Sat, 02 May 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कवि डॉ. कुमार विश्वास, दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती और सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह मामला अब एमपी-एमएलए की विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट में पहुंच गया है।
विज्ञापन

विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए 15 मई तारीख तय की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ समन जारी हो चुका है। मामला अमेठी संसदीय क्षेत्र से जुड़ा है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राहुल गांधी के खिलाफ डॉ. कुमार विश्वास को उम्मीदवार बनाया था।
आरोप है कि पांचवें चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भी पार्टी से जुड़े कई बाहरी लोग अमेठी के महमूदपुर स्थित उनके आवास पर रुके रहे, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन

अमेठी के तत्कालीन कोतवाल मोहम्मद हमीद ने 5 मई 2014 को कुमार विश्वास, सोमनाथ भारती और सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 27 अक्तूबर 2014 को पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की, जिस पर कोर्ट ने 30 अक्तूबर को समन जारी करने का आदेश दिया था। मामला पूर्व विधायक से जुड़ा है, इसलिए केस एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें