सुल्तानपुर। एसआईआर के चल रहे पुनरीक्षण कार्य से परेशान कूरेभार के इटकौली गांव की बीएलओ (पंचायत सचिव) श्रेया शर्मा ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी को अपना त्याग पत्र सौंप दिया। बीएलओ के साथ पंचायत सचिव के पद से त्याग पत्र देने का मामला बृहस्पतिवार को वायरल होने पर अधिकारी सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन
बीडीओ को दिए पत्र में बीएलओ श्रेया शर्मा ने रातों दिन काम करने के बाद भी अधिकारियों के संतुष्ट नहीं रहने का आरोप लगाया है। लिखा है कि लगातार काम करने के बाद भी अधिकारियों को काम नजर नहीं आ रहा है। खंड विकास अधिकारी श्रीकांत तिवारी ने बताया कि श्रेया शर्मा का त्यागपत्र मिला है। त्यागपत्र को मंजूर करने का अधिकार उनके पास नहीं है। इसे जिला पंचायतराज अधिकारी को भेज दिया गया है।