कारगिल शहीद हवलदार मानसिंह यादव को श्रद्धांजलि देते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया
गोसाईगंज। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध के शहीद मानसिंह यादव की समाधि स्थल पर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद मानसिंह यादव सहित कारगिल युद्ध के सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए शहीद मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि शहीद मानसिंह यादव की वीरता और बलिदान की स्मृतियां आज भी क्षेत्रवासियों के दिलों में जीवित हैं। इस अवसर पर भानु प्रताप यादव ने युवाओं से राष्ट्रभक्ति और देश सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज बहादुर यादव, भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष कंसराज यादव, अनिल यादव, सोहन निषाद, जय सिंह, अभिषेक यादव, राजेश यादव, जितेंद्र यादव तथा अफजल खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का समापन शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर किया गया।